—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार*
दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
दिनांक 25 मई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी घनश्याम पिता पूरनसिंह लोधी (उम्र 50 वर्ष), निवासी सारंगपुरा थाना पटेरा, को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
मामले में थाना पटेरा में अपराध क्रमांक 167/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब जब्त गांजे के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक रूपलाल, आरक्षक नीतेश, गब्बर सिंह राजपूत, सुरेश लोधी तथा साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।












































