Home » अपराध » Mp » *हर्रई मोहल्ला रिछवाउ में जल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप*

*हर्रई मोहल्ला रिछवाउ में जल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*हर्रई मोहल्ला रिछवाउ में जल संकट पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश सरपंच-सचिव पर गंभीर आरोप*

*

धमकी देता सरपंच आपको किसी भी आरोप में धरा देंगे जनता ग्राम हर्रई कैमरे के सामने बोलने से किया मना*

दमोह जिले की ग्राम पंचायत हर्रई के मोहल्ला रिछवाउ में इन दिनों भीषण जल संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गांव के लोगों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर पानी की समस्या को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे, जबकि आम जनता पानी के लिए परेशान होकर संघर्ष कर रही है।

ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच और सचिव पर लापरवाही एवं मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरपंच के घर तक नियमित पानी पहुंच रहा है, जबकि आम लोग बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच कभी भी पत्रकारों या शिकायतकर्ताओं के फोन नहीं उठाते और जवाब में कहते हैं कि “जो करना है कर लो।” इससे गांव के लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि योजना के तहत कराए गए रोड निर्माण, नाड़ी निर्माण और मुक्ति धाम निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण कराया गया है। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सरपंच के मकान एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

गांव के लोगों का कहना है कि सरपंच का व्यवहार भी आम नागरिकों के प्रति ठीक नहीं है और वे लोगों से अभद्रता से बात करते हैं। जल संकट और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

एमपी अपडेट न्यूज़ टीम के द्वारा पड़ताल की गई सरपंच गलत तरीके से बात करते हैं ….?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post