Home » अपराध » Mp » *श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गंगा दशहरा, निकली भव्य कलश यात्रा*

*श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गंगा दशहरा, निकली भव्य कलश यात्रा*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गंगा दशहरा, निकली भव्य कलश यात्रा*


दमोह। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम खिरिया मंडला में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और जनभागीदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला दमोह के निर्देशन में सेक्टर दमयंती नगर की नवांकुर संस्था ‘बांसा तारखेड़ा नेहरू युवक मंडल’ के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खिरिया मंडला द्वारा भव्य कलश यात्रा, कलश पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। पूरे गांव में “गंगा मैया की जय” के जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके बाद विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न कराया गया तथा सामूहिक रूप से माँ गंगा की महाआरती की गई। आरती के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जल संरक्षण की कामना की।

कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं मातृशक्ति की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम रानी, श्रीमती सरोज रानी, जीवन पटेल, बाबू पटेल, पंच दीपक पटेल सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने गंगा दशहरा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पानी की हर बूंद बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के अंत में जितेंद्र राजपूत ने सभी ग्रामीणों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सहयोग करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This