Home » अपराध » Mp » *तेलंग घाटी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ से गिरकर 10 से 15 भैंसों की मौत*

*तेलंग घाटी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ से गिरकर 10 से 15 भैंसों की मौत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*तेलंग घाटी में दर्दनाक हादसा, पहाड़ से गिरकर 10 से 15 भैंसों की मौत*

*अज्ञात लोगों पर भैंसों को भगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी*


दमोह। जिले के थाना जबेरा अंतर्गत सिग्रामपुर चौकी क्षेत्र की तेलंग घाटी में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पहाड़ से गिरने के कारण लगभग 10 से 15 भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है तथा पशुपालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पहाड़ के ऊपर चर रही भैंसों को अचानक भगाया गया। अंधेरे और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्ते में जान बचाने के लिए भाग रही भैंसें संतुलन नहीं बना सकीं और गहरी खाई में जा गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि अधिकांश भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद विकास चौहान तथा गणेश दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन लोगों ने भैंसों को पहाड़ की ओर भगाया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे शरारती तत्वों की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र के पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This