Home » अपराध » Mp » *जबेरा पुलिस ने भैंसों को मारने वाले आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

*जबेरा पुलिस ने भैंसों को मारने वाले आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*जबेरा पुलिस ने भैंसों को मारने वाले आरोपियों को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

दमोह। थाना जबेरा पुलिस ने टेलनमार्ग घाटी क्षेत्र में 11 भैंसों और पड़ों को मारकर फेंकने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मई 2026 को प्रार्थी द्वारका राय निवासी कंजई मानगढ़ चौकी सिंग्रामपुर थाना जबेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलनमार्ग घाटी चौकी सिंग्रामपुर के पास उसकी तथा गांव के शारदा राय, राजकुमार राय और इंद्रकुमार राय की कुल 11 भैंसों एवं पड़ों को मारकर फेंक दिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 152/26 धारा 325 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं ग्रामीण साक्षियों से पूछताछ की। अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस ने आरोपी सुभाष पिता बद्री राय उम्र 41 वर्ष, परमलाल पिता गोपाल चौधरी उम्र 53 वर्ष, प्रवेन्द्र पिता परमलाल चौधरी उम्र 19 वर्ष, आनंद उर्फ कालू पिता नोखेलाल राय उम्र 32 वर्ष एवं अंशुल पिता रूपलाल राय उम्र 27 वर्ष, सभी निवासी पौड़ी मानगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

गांव में शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र रैकवार, प्रधान आरक्षक रणधीर सिंह, आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह एवं चालक आरक्षक प्रमोद बेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This