Home » अपराध » Mp » *10 माह से फरार राशन दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार तेजगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

*10 माह से फरार राशन दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार तेजगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*10 माह से फरार राशन दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार तेजगढ़ पुलिस को मिली सफलता*

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुनवाही एवं ग्राम हर्रई सिंगोरगढ़ स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले लगभग 10 माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

तेजगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी पर शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी करने का आरोप है, जिसके संबंध में थाना तेजगढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह तथा आरक्षक हरिसिंह और राजन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सक्रियता और लगातार की गई तलाश के परिणामस्वरूप लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This