Home » अपराध » Mp » *बड़ापुरा में शराब के पैसे मांगकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*बड़ापुरा में शराब के पैसे मांगकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बड़ापुरा में शराब के पैसे मांगकर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। थाना कोतवाली दमोह पुलिस ने बड़ापुरा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 512/26 के तहत धारा 119(1), 296बी, 118(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कोरी निवासी बड़ापुरा, दमोह के रूप में हुई है।

दिनांक 30 मई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति जिला अस्पताल दमोह में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए।

घायल देवेंद्र कुमार राज, पिता स्वर्गीय कड़ोरी राज, निवासी बड़ापुरा, दमोह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी अरविंद कोरी वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए उससे 500 रुपये मांगने लगा। जब देवेंद्र कुमार ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया।

पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी अरविंद कोरी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक महेश यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, विक्रम राठौर, आकाश पाठक, भूपेंद्र पाण्डेय एवं नवीन ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के कार्य की सराहना की गई है।

पुलिस ने कहा है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This