—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*दमोह कोतवाली पुलिस ने 17 वर्षीय गुमशुदा बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा*

दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालक को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी द्वारा जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 26 मई 2026 को एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। लगातार प्रयास और खोजबीन के बाद पुलिस ने कुछ ही दिनों में नाबालिग बालक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।
बालक के मिलने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
थाना प्रभारी मनीष कुमार
राकेश पाठक
आरक्षक विक्रम राठौर
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं उनकी सुरक्षित वापसी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।












































