—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*कलेक्टर श्री यादव मंडी पहुंचे, किसानों की सुनी समस्याएं*
*वसूली 22 से घटाकर 9.50 रुपये प्रति बोरी की: कैंटीन में 5 रुपये में मिलेगा भोजन* 
*दमोह*। जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सोमवार को आकस्मिक रूप से कृषि उपज मंडी पहुंचे. उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं.इसके बाद मंडी कार्यालय सभा कक्ष में किसानों, व्यापारियों और हम्माल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.बैठक में भोजन, पानी और मूलभूत सुविधाओं पर निर्णय लिए गए.
अब किसानों से प्रति बोरी वसूली 22 रुपये से घटाकर 9.50 रुपये की जाएगी.इसके अतिरिक्त किसानों को कोई अन्य राशि नहीं देनी होगी.कलेक्टर ने मंडी में शौचालय व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए. टूटी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराई जाएगी. मंडी कैंटीन में किसानों को 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.किसानों ने माल चोरी की शिकायत की थी।
इस पर पुलिस अधिकारियों को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए. मंडी में पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाएगी. इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, गुड्डू पटेल, हमला संघ अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, कृषि उपज मंडी सचिव घनश्याम मुंड़ा, संबंधित अधिकारीगण किसान जन मौजूद रहे l












































