Home » अपराध » Mp » *बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर व्यापारी और रहवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट भ्रामक खबरों पर कार्रवाई की मांग*

*बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर व्यापारी और रहवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट भ्रामक खबरों पर कार्रवाई की मांग*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बांदकपुर कॉरिडोर को लेकर व्यापारी और रहवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट भ्रामक खबरों पर कार्रवाई की मांग*


दमोह। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री देव जागेश्वर नाथ मंदिर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर बुधवार को बांदकपुर के व्यापारी और स्थानीय निवासियों ने कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक जानकारी प्रसारित किए जाने, दमादी मोहल्ला स्थित खसरा क्रमांक 114 एवं 115 के पट्टा संबंधी मामले तथा क्षेत्र के नाले की सफाई की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने कुछ व्यक्तियों पर कॉरिडोर परियोजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

करीब 50 से अधिक व्यापारी एवं स्थानीय नागरिकों ने पहले डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत कराया।

ज्ञापन सौंपने वालों में राम शुक्ला, योगेश बाजपेई, सुनील डब्लुया, सीतू पंडा, बृजेश ठाकुर, गुलशन पाठक, सौरभ चौबे, लालचंद राय, अशोक, कमलेश, बल्लू नेमा, अनुराग नेमा, महेश सेन, शिवकुमार, हरिशंकर तिवारी, सीताराम लखेरा, मोहन, हरिदास, गणेश और लल्लू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं रहवासी शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांदकपुर क्षेत्र के विकास और कॉरिडोर निर्माण को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों पर रोक लगाई जाए तथा स्थानीय समस्याओं, विशेषकर नाले की सफाई और भूमि संबंधी मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This