Home » अपराध » Mp » *दमोह संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु*

*दमोह संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड का भव्य आयोजन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु*

दमोह। पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर शहर के संस्कार भवन में मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती अंजलि भावेश असाटी (भुवानी प्रसाद असाटी परिवार) द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमानजी के राम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड का सुमधुर पाठ एवं गान किया गया। सुंदरकांड के मंत्रों और चौपाइयों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा तथा उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

आयोजन में समाज के पदाधिकारीगण, संरक्षक मंडल एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन किया और भगवान श्रीराम एवं हनुमानजी की महिमा का गुणगान किया। पुरुषोत्तम माह की विशेष महत्ता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न भक्तिमय भजनों का भी गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर देश, समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

अंत में आयोजनकर्ता श्रीमती अंजलि भावेश असाटी ने सभी उपस्थित बहनों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था कर सभी का स्वागत-सत्कार किया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This