Home » धर्म » *भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न*

*भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न*

दमोह – भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी रानू नामदेव,जिला कार्यालय सह मंत्री दिलीप चौरसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का भाजपा पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।

किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री रानू नामदेव ने कहा कि शक्ति केंद्र एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया । कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल प्रभावी ढंग से काम करने पर जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो सके तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरूण सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवाल ने किया।

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, मंडल उपाध्यक्ष देवल कटारिया, श्रीमती राधा सोनी, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, विकास जैन, मंडल मंत्री श्रीमती रेनू रजक, श्रीमती रितु पांडेय, राहुल पाठक, राहुल ताम्रकार, वीरेंद्र साहू, कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी, सह कोषाध्यक्ष सुनील राज, पार्षद हिमानी पारोचे, दीपक मिश्रा, आलोक मुखरैया, राजकुमार अहिरवार, मुकेश नामदेव, करन सूर्यवंशी, सत्यम चौबे सहित पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This