Home » अपराध » Mp » *श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल टापू का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न*

*श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल टापू का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल टापू का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न*


दमोह। शहर के प्रसिद्ध श्री शिव साईं धाम, बेलाताल टापू में सोमवार को मंदिर का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातःकाल मंदिर में विराजमान समस्त विग्रहों के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। हवन उपरांत महाआरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित भक्तजन भक्ति भाव से शामिल हुए।

मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, जयकारों और धार्मिक वातावरण से श्रद्धामय माहौल बना रहा।

महोत्सव के अंतर्गत सेवा कार्यों को भी विशेष महत्व दिया गया। शाम के समय रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं और आमजन द्वारा सराहना की गई।

कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री शिव साईं सेवा भाव परिवार द्वारा पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सांसद Rahul Singh भी मंदिर पहुंचे, उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन समिति के सेवा एवं धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की।

महोत्सव में डॉ. आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, डालचंद असाटी, सुरेश गोरिल्ला, राहुल तांबरकर, डब्बू ताम्रकार, अमित राय, राजू नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, विवेक सोनी, उमेश सोनी, राहुल सोनी, ललित गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, भोला चौरसिया, रामकुमार नायक, अजय रैकवार, प्रकाश विश्वकर्मा, नितेश सेन, श्रीकृष्ण गुप्ता, अरविंद चौबे, केशव नामदेव, लाल शर्मा, मनीष आहूजा, नीरज सैनी एवं विक्की चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post