—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*झलोन से लापता पेट्रोल पंप मैनेजर का शव कुएं में मिलने से सनसनी*
दमोह जिले के झलोन क्षेत्र से लापता हुए पेट्रोल पंप के मैनेजर का शव ग्राम के एक कुएं में मिलने की सूचना सामने आई है। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैनेजर पिछले कुछ समय से लापता बताए जा रहे थे। रविवार को ग्राम स्थित एक कुएं में उनका शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे, जिससे मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पुलिस द्वारा शव को कुएं से बाहर निकालने तथा पंचनामा एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
प्रारंभिक सूचना सूत्रों के आधार पर प्राप्त हुई है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।












































