—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न*
झलोन से मुकेश जैन की रिपोर्ट
दमोह/झलौन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन में नवीन शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सेहरी के सरपंच सत्यनारायण, झलौन के उपसरपंच राजेश सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य अशोक साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा उनकी पढ़ाई में नियमितता आएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने और अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रूप सिंह ठाकुर, गुड्डू बेन, प्रेम सिंह ठाकुर, योगेश प्रजापति, दिनेश जैन सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामों के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। साइकिल वितरण के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा उन्होंने इस पहल को अपनी शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। शासन की यह योजना ग्रामीण अंचलों में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़कर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।











































