Home » अपराध » Mp » *बटियागढ़ एवं नरसिंहगढ़ वितरण केंद्रों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*बटियागढ़ एवं नरसिंहगढ़ वितरण केंद्रों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*बटियागढ़ एवं नरसिंहगढ़ वितरण केंद्रों का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*


दमोह। विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम के कारण बटियागढ़ एवं नरसिंहगढ़ वितरण केंद्रों के अंतर्गत विद्युत वितरण व्यवस्था व्यापक रूप से प्रभावित हुई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने तथा बिजली लाइनों में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी।

स्थिति का जायजा लेने के लिए अधीक्षण अभियंता दमोह वृत्त अमित चौहान एवं कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुल्हारे ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों, पोलों तथा अन्य उपकरणों का अवलोकन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने बटियागढ़ वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक अभियंता संदीप पटैल को युद्धस्तर पर सुधार कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी क्षतिग्रस्त लाइनों का शीघ्र सुदृढ़ीकरण कर विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य और निर्बाध बनाया जाए। साथ ही फील्ड में कार्यरत टीमों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों द्वारा लगातार मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य जारी है।

बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं के सहयोग, धैर्य एवं समझदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This