Home » अपराध » Mp » *नगर पालिका सीएमओ एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार*

*नगर पालिका सीएमओ एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*नगर पालिका सीएमओ एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाले दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार*

दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) एवं कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में फरार चल रहे दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया है।

थाना कोतवाली में दिनांक 19 मई 2026 को नगर पालिका दमोह के सीएमओ राजेन्द्र लोधी पिता जवाहर लोधी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 489/2026 दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपियों मिर्जा सरफराज बेग एवं मिर्जा शहजाद बेग के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी (भा.पु.से.) ने दोनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जा सरफराज बेग पिता मिर्जा अमानत बेग (उम्र 50 वर्ष) एवं मिर्जा शहजाद बेग पिता मिर्जा अमानत बेग (उम्र 50 वर्ष), दोनों निवासी पठानी मोहल्ला, दमोह शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद 18 जून 2026 को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल दमोह भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक कलीम खान, हेमंत अवस्थी, धीरज राजपूत, आरक्षक भूपेन्द्र पांडेय एवं महिला आरक्षक विमला राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This