Home » अपराध » Mp » *खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*

*खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी*


दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के खेजरा मंदिर परिसर में शुक्रवार देर रात एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंअरपुर खेजरा निवासी 27 वर्षीय प्रमिला दुबे, जो खेजरा स्थित श्री हनुमान मंदिर के पुजारी प्रहलाद दास दुबे की पुत्री थीं, ने मंदिर परिसर में स्थित अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। परिजनों को जब घटना की जानकारी लगी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल की पड़ताल से घटना के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This