Home » अपराध » Mp » *भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का दमोह आगमन आज*

*भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का दमोह आगमन आज*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का दमोह आगमन आज*

दमोह। भारतीय जनता पार्टी मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद 21 जून 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर दमोह पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11 बजे सड़क मार्ग से दमोह आगमन करेंगे।

प्रवास के दौरान दोपहर 12 बजे स्थानीय गार्ड लाइन परिसर में स्वजातीय बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे वे माझी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नंदकुमार रायकवार के निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे।

दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता करेंगे। इसके बाद शाम 3:30 बजे बांदकपुर पहुंचकर भगवान जागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

शाम 5 बजे से 7 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। वहीं रात्रि 8 बजे वे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ एवं समाज के पदाधिकारियों ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से गार्ड लाइन में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This