Home » अपराध » Mp » *सरकारी उचित मूल्य दुकान के पास गंदगी का अंबार, राशन लेने वाले उपभोक्ता परेशान*

*सरकारी उचित मूल्य दुकान के पास गंदगी का अंबार, राशन लेने वाले उपभोक्ता परेशान*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सरकारी उचित मूल्य दुकान के पास गंदगी का अंबार, राशन लेने वाले उपभोक्ता परेशान*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (6, 0);aec_lux: 285.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (11, 0);aec_lux: 273.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 35;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;zeissColor: bright;

दमोह। सिविल वार्ड नंबर-2 स्थित इंदिरा कॉलोनी में शिवाजी स्कूल के पास संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ओम साईं राम के आसपास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। दुकान संचालक मनीष राजोरिया का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही नगर पालिका सीएमओ और वार्ड पार्षद को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

दुकान संचालक के अनुसार क्षेत्र में कचरा संग्रहण के लिए किसी प्रकार के कंटेनर की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण स्थानीय लोग मजबूरी में दुकान के आसपास ही कचरा फेंक देते हैं। लगातार हो रही बारिश ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। बारिश के पानी के साथ कचरा और गंदगी बहकर उचित मूल्य दुकान के सामने से निकलती है, जिससे राशन लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार गंदा पानी और कचरा लोगों के घरों तक भी पहुंच रहा है। इससे संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते सफाई व्यवस्था और कचरा कंटेनर की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा राहगीरों एवं राशन लेने आने वाले लोगों के साथ दुर्घटना या चोट लगने की आशंका भी बनी हुई है।

राशन दुकान पर आने वाले उपभोक्ताओं जलाल भाई, विक्की जैन, कमलेश ठाकुर और सुरेश सोनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यहां गंदगी की समस्या कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से दुकान के आसपास इसी तरह गंदगी का आलम बना हुआ है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई कराने, नियमित कचरा उठाने तथा उचित स्थान पर कंटेनर रखने की मांग की है।

दुकान संचालक मनीष राजोरिया ने कहा कि बार-बार शिकायत और अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। अब जरूरत है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति देखें और यह तय करें कि कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है।

वार्डवासियों ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कचरा कंटेनर रखा जाए और बारिश के दौरान गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

गंदगी को लेकर नगर पालिका सीएमओ से बात की गई उनका कहना है आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है जल्दी से जल्दी कचरा को रखने के लिए कंटेनर की व्यवस्था की जाएगी फिलहाल देखते हैं कब तक व्यवस्था सुचारू रूप से चालू होती है….?

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This