—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*20 सितंबर को वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान*
दमोह – वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के आतिथ्य में दमोह के होटल विनयम में संभागीय सम्मेलन का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान दमोह जिले में निवासरत वैश्य समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।
सम्मान के लिए कक्षा 12वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ ही पीएससी, नीट, क्लैट, सीए, जेई एडवांस एवं कैट में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को पात्र माना गया है।
वैश्य समाज के पात्र प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपना नाम एवं संबंधित प्रमाण-पत्र/दस्तावेज 18 सितंबर 2026 तक जिला अध्यक्ष के.सी. अग्रवाल (मोबाइल 7974068004) अथवा नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश असाटी (मोबाइल 9425096518) के पास जमा कर सकते हैं। अंतिम दिनांक के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
















