—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*ससनाकला गांव में तेंदूखेड़ा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 11 आरोपी गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जब्त*
*पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई, 11 आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज*

दमोह। जिले में अवैध जुआ, शराब और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 नवंबर 2026 को तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम ससनाकला में जुआ खेल रहे 11 आरोपियों के विरुद्ध रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये की नगद राशि जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की।
पुलिस टीम ने ग्राम ससनाकला में दबिश देकर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को पकड़ा। मौके से 12 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 484/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा निरीक्षक सरोज ठाकुर, उपनिरीक्षक संजू सैयाम, प्रधान आरक्षक 799 बृजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 67 महेश सिंह, आरक्षक 837 विशाल बैन, आरक्षक 662 नीरज नामदेव, आरक्षक 858 नंदलाल कुर्मी एवं चालक आरक्षक 112 विजय दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















