Home » मध्य प्रदेश » दबंग सरपंच का कारनामा पानी के विवाद को लेकर गांव के ही व्यक्ति को किया घायल

दबंग सरपंच का कारनामा पानी के विवाद को लेकर गांव के ही व्यक्ति को किया घायल

*गांव का पानी सरपंच ने बेचा, विरोध करने पर ग्रामीण पर जानलेवा हमला*। *घटना की छिपाने का प्रयास, उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा, गंभीर हाल में जबलपुर रेफर, पुलिस को नहीं दी सूचना*

दमोह. जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ चौकी के पिपरौधा गांव में सरपंच द्वारा ग्रामीणों को मिलने वाला पानी बेचे जाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस विवाद के चलते सरपंच ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी गंभीर हाल में जिला अस्पताल में उपचार कराए बिना ही दमोह के निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन छुट्टी के चलते दमोह के निजी अस्पताल में भर्ती नहीं हो सके l फिर जबलपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया ।

घटना गांव के सरपंच वृंदावन सिंह लोधी द्वारा सार्वजनिक जलस्रोत का पानी बेचे जाने की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। जब गांव के राजेंद्र सिंह नामक युवक ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, तो सरपंच ने क्रोधित होकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र सिंह के हाथ में गहरी चोटें आईं और उसकी हड्डी तक बाहर आ गई।और राजेंद्र को धारदार हथियार से लहू लुहान कर दिया गया l

*इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया*
हमले के बाद सरपंच के ही कहने पर रुपए लेकर गांव के कुछ लोगों ने तत्काल घायल राजेंद्र सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई, बल्कि सरपंच और उसके समर्थकों ने मामले को छुपाने का प्रयास किया। रविवार होने के कारण स्थानीय डॉक्टर अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते घायल व्यक्ति को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

*परिजनों को दी धमकी*

घटना के बाद सरपंच और उसके समर्थकों ने घायल राजेंद्र सिंह के परिजनों को धमकाया और कहा कि अगर उन्होंने इस मामले में किसी से कुछ कहा तो जान से मार दिया जाएगा। हालांकि, इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें घायल युवक राजेंद्र खुद बता रहा है कि उसे सरपंच ने पानी के विवाद को लेकर मारा है। साथ ही पूरे परिवार को मारने की धमकी दी है।

*पुलिस कार्रवाई पर सवाल*

इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगा या फिर सरपंच की दबंगई के चलते यह मामला दबा दिया जाएगा।दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना में सरपंच वृंदावन सिंह लोधी के साथ उनके चाहेते व अन्य पर भी जानलेवा हमला में शामिल होने के आरोप है। चौकी प्रभारी गोपाल सिंह और थाना प्रभारी सुधीर बेगी से मामले की जानकारी ली जा रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post