16 साल की उम्र से लड़कियों के पीछे लग रहे हैं लव जिहादी
भोपाल की तर्ज पर दमोह में भी सामने आ रहे लव जिहाद के मामले
दमोह- मुस्लिम जिहादी हिंदू लड़कियों के सामने हिंदू छदम नाम से सामने आते हैं फिर उनका दैहिक शोषण कर अपने जाल में फंसाकर अपने असली मुस्लिम रूप में आकर धर्म परिवर्तन कराने के लव जिहाद में लग जाते हैं। मुस्लिम युवकों द्वारा 16 साल की नाबालिग उम्र से ही हिंदू लड़कियों का पीछा करना शुरू कर दिया जाता है। इसके बाद अपने जाल में फांसकर अपनी असली औकात में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दमोह महिला थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए जिहादी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
गढ़ी मोहल्ला निवासी मुस्लिम युवक सौरभ कुमार बनकर एक गांव से दमोह आने वाली 16 साल की नाबालिग के पीछे लग गया। जब वह कक्षा दसवीं में पढ़ती थी, तब से कथित सौरभ कुमार ने प्रेम पाश में फांसा। इसके बाद नशीली दवाई पिलाकर जबरन अवैध संबंध बनाए गए। अलग-अलग नाम से आईडी बनाई गई। विडियो व फोटो एडिट कर धर्म परिवर्तन कर बुरका पहनने व निकाह करने का दवाब डाला जाने लगा। माता-पिता को फोन लगाकर अश्लील फोटो व विडियो वायरल करने की धमकियां दी जाने लगी थी।
महिला थाना में लडक़ी ने अपने बयान दर्ज कराए हैं जिसमें उसने बताया कि 16 वर्ष की थी तब आरोपी इंस्टाग्राम से मैसेज करता था। स्वयं की आईडी सौरभ किंग के नाम से बनाई थी। मैसेज के द्वारा बताता था कि मैं हिन्दू हूं । उस समय वह नाबालिग थी, 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी। कुछ समय बाद आरोपी रास्ते में मिलने लगा। हमेशा पीछा करने लगा व समय- समय पर मिलने के बहाने खोजनेे लगा बहुत ज्यादा प्यार जताने लगा। फंसाने के लिए हिन्दू मंदिर ले जाता ताकि हिन्दू समझे। ब्लैकमेल करके उसकी फोटो ले ली । जब भी बीमार पढ़ती आरोपी सौरभ दवाई कराने की कहकर इंदौर ले गया था और कहने लगा की मैं वही तुम्हें जोब दिलवा दूंगा। आरोपी के साथ इंदौर चली गई। जहां आरोपी ने किराए के कमरे में नशीले पदार्थ पिलाकर गलत संबंध बनाता। अश्लील फोटो एडिट करके धमकाने लगा और कहने लगा की मेरे से निकाह करो और मुस्लिम धर्म अपनाओ बुरका भी पहनना पढ़ेगा यदि मुझसे निकाह नहीं किया तो मैं तुम्हारी अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा। साथ ही माता-पिता को मारने की धमकी देता।
मध्यरात्रि 3 बजे दर्ज हुई एफआईआर
विहिप अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि उनके पास पीडि़त बालिका के परिजन आए थे, जिसके बाद उन्होंने एक आवेदन एसपी दमोह को दिलवाया था। एसपी दमोह ने आवेदन की विवेचना कराने के बाद मामला सत्य पाए जाने पर मध्यरात्रि 3 बजे महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। यह विशुद्ध लव जिहाद का मामला है, यह रियल केरला स्टोरी है। इस तरह के अन्य मामले भी हो सकते हैं।
आरोपी गिरफ्तार
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम अरबाज सामने आ रहा है, जिसकी पता साजी की जा रही है। विवेचना की जा रही है।













































