Home » अपराध » Mp » *वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान* *पैसे की मांग और धमकियों से परेशान था रोहित* *गेसाबाद पुलिस के द्वारा आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया*

*वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान* *पैसे की मांग और धमकियों से परेशान था रोहित* *गेसाबाद पुलिस के द्वारा आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान*

*पैसे की मांग और धमकियों से परेशान था रोहित*

*गेसाबाद पुलिस के द्वारा आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया*

हटा/दमोह, 14 मार्च 2026।
दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुहरई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों की मांग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान एक युवक ने अपने ही दोस्त को वीडियो कॉल कर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मृतक रोहित उर्फ कृष्णकांत राय, पिता सुंदरलाल राय, निवासी ग्राम मुहरई, ने 14 मार्च 2026 को गांव के तालाब के किनारे लगे पेड़ पर चढ़कर गले में पीले रंग की रस्सी का फंदा डाल लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और बेहद दर्द भरे शब्दों में अपनी पीड़ा बयां की।

वीडियो में रोहित ने बताया कि गांव का ही निवासी धंसू उर्फ धनश्याम अहिरवार उसे लंबे समय से पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहा था। रोहित के मुताबिक वह पहले ही उसे करीब 2 लाख रुपये दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उससे 50 हजार रुपये और मांग रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी उसे धमकी दे रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह उसे धारा 376 के झूठे मामले में फंसा देगा।

रोहित ने वीडियो में यह भी कहा कि उसने अपने मोबाइल में कैमरा रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत सुरक्षित रखे हैं, जिन्हें उसने मोबाइल में कैलकुलेटर के नाम से सेव कर रखा है और उनका पासवर्ड 0000 है। अपनी बेबसी और डर को बयां करने के बाद रोहित ने पेड़ पर चढ़कर गले में रस्सी का फंदा डाल लिया और देखते ही देखते जिंदगी की डोर तोड़ दी।

यह हृदय विदारक दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (हटा) के मार्गदर्शन में थाना गैसाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और मर्ग क्रमांक 08/26 कायम करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की।

मृतक के परिजनों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी धंसू उर्फ धनश्याम अहिरवार, निवासी मुहरई, द्वारा लगातार पैसों की मांग और धमकियों के कारण रोहित मानसिक रूप से अत्यंत परेशान था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया और विशेष टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के चलते आरोपी धंसू उर्फ धनश्याम अहिरवार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गैसाबाद उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटेल, प्रधान आरक्षक अरविंद तिवारी, आरक्षक करवीराज चौहान, आरक्षक सोनू कुर्मी, आरक्षक संदीप कुर्मी तथा आरक्षक अकरम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रोहित की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर एक युवक को इतना मजबूर किसने कर दिया कि उसे अपनी जिंदगी खत्म करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post