Home » अपराध » Mp » खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न दूध डेयरी ,फालूदा, आईसक्रीम विक्रय दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न दूध डेयरी ,फालूदा, आईसक्रीम विक्रय दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित विभिन्न दूध डेयरी ,फालूदा, आईसक्रीम विक्रय दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

देवश्री ब्रांड टोंड दूध, दही, पनीर, लस्सी, बादाम शेक एवं कुल्फी के लिए गए नमूनें, जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें

दमोह: कलेक्टर, सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में विभिन्न दूध डेयरी, फालूदा, आईसक्रीम विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण की कार्यवाही पुराना थाना रोड स्थित श्री फूड्स एवं सिनेमा रोड स्थित श्रीनाथ फालूदा आईसक्रीम पर की गई है। मौके पर श्री फूड्स के परिसर से देवश्री ब्रांड टोंड दूध, दही एवं पनीर के नमूनें जांच हेतु लिए गए है। खाद्य परिसर में फूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई है। इसी तरह सिनेमा रोड स्थित श्रीनाथ फालूदा आईसक्रीम विक्रय दुकान से बादाम शेक,लस्सी एवं कुल्फी के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर समस्त दूध डेयरी संचालकों को शुद्ध गुणवत्तायुक्त दूध, दही,पनीर सहित अन्य दुग्ध पदार्थ ग्राहकों को विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This