Home » अंतर्राष्ट्रीय » Up » ————वेद प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट बांदा ———- ⚡ बड़ी खबर – योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी, पुलिस पर फायरिंग

————वेद प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट बांदा ———- ⚡ बड़ी खबर – योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी, पुलिस पर फायरिंग

————वेद प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट बांदा ———-

⚡ बड़ी खबर – योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी, पुलिस पर फायरिंग

मथुरा। फरह क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद एक युवक का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में आरोपी युवक सुनीत उर्फ गटुआ अपनी कनपटी पर पिस्टल रखकर न केवल खुदकुशी की धमकी दे रहा था, बल्कि मुख्यमंत्री को गोली मारने की भी खुली चुनौती देता नजर आया।

???? पुलिस पर फायरिंग
वीडियो सामने आते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखते ही पिस्टल लहराई और तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से उसने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बार-बार आत्महत्या करने और सीएम को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहा।

???? तीन घंटे तक ड्रामा
करीब तीन घंटे तक पुलिस और प्रशासन के अफसर लगातार आरोपी को समझाते रहे। आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। आखिरकार मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर पीछे से दबिश दी और युवक को काबू में कर लिया।

???? आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक के पास पिस्टल कहां से आई और उसके पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post