—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय पोषण आहार कार्यक्रम आयोजित
दमोह। शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. चौधरी के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एन. पी. नायक, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरुण एम. जैन, डॉ. अवधेश जैन, अतिथि विद्वान डॉ. हरनाम सिंह राय, डॉ. चंद्रशेखर राठौर, अनुभा तिवारी, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. आराधना श्रीवास ने छात्राओं को पोषण आहार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दैनिक आहार में गेहूं, चावल, विभिन्न प्रकार की दालें, राजमा आदि को शामिल करना शरीर को स्वस्थ और सशक्त बनाए रखने में सहायक होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी भारती चौरसिया तथा सदस्य डॉ. उमेश दीपांकर एवं डॉ. कल्याणी राय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. कल्याणी राय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं संचालन डॉ. राजेश पौराणिक ने किया।














































