Home » अपराध » Mp » —प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— नशा मुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने के बावजूद गांव-गांव पहुंच रही अबैध शराब भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने जब्त की एक पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— नशा मुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने के बावजूद गांव-गांव पहुंच रही अबैध शराब भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने जब्त की एक पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

नशा मुक्त ग्राम पंचायत घोषित होने के बावजूद गांव-गांव पहुंच रही अबैध शराब

भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने जब्त की एक पेटी शराब, आरोपी गिरफ्तार

दमोह। बटियागढ़ थाना अंतर्गत केरबना चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस ने भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9 बजे संगठन के कार्यकर्ता दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित होने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब की पेटी ले जाते हुए दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तत्काल केरबना चौकी पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक पेटी अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत को “नशा मुक्त” घोषित किए जाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव पूरी तरह नशा मुक्त बन सके।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post