Home » अपराध » Mp » –प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह में बागेश्वर धाम गौशाला मारूताल में संपन्न हुआ गोवर्धन पूजन कार्यक्रम

–प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह— दमोह में बागेश्वर धाम गौशाला मारूताल में संपन्न हुआ गोवर्धन पूजन कार्यक्रम

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

दमोह में बागेश्वर धाम गौशाला मारूताल में संपन्न हुआ गोवर्धन पूजन कार्यक्रम

दमोह, 21 अक्टूबर (मंगलवार)।
आज बागेश्वर धाम गौशाला मारूताल परिसर में पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सुधीर कोचर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजन संपन्न किया।

इस अवसर पर कलेक्टर कोचर ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे गोवंश की सेवा करें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।

कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में भक्तों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्व की परिक्रमा की और प्रसाद वितरण का आनंद लिया। जिसमें ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गौशाला समिति के सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण में भक्ति, संगीत और गौसेवा की भावना व्याप्त रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This