—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न*
*‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने की चर्चा*
*अखलेश घोषी की रिपोर्ट*
दमोह। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री रानू नामदेव के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ‘मोनू’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिजेंद्र अहिरवार, एल्डरमैन संतोष रोहित, पार्षद गणेश जाटव, मंडल महामंत्री अरुण सोनी एवं महेंद्र अहिरवार मंचासीन रहे।
संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करें कार्यकर्ता
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रानू नामदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया।
आपसी समन्वय से मजबूत होगा संगठन : राजेंद्र चौरसिया
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ‘मोनू’ ने कहा कि संगठन की मजबूती नियमित बैठकों, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता से सुनिश्चित होती है। मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराना सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष आशीष राय, विकास जैन, श्रीमती गायत्री वंशवर्ती, श्रीमती राधा सोनी, मंडल मंत्री श्रीमती आरती राय, राहुल ताम्रकार, अभिषेक सोनी, कोषाध्यक्ष हरिशंकर पाठक, अखिलेश सिंह घोषी, सुनील रोहित, अखिलेश चौबे, आलोक मुखरैया, नर्मदा पटेल, करन सूर्यवंशी सहित भाजपा मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















