—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*भ्रष्टाचार की कालिख से पुता पंचायत विभाग जिम्मेदार बने मूकदर्शक*
*पौड़ी फतेहपुर पंचायत में भ्रष्टाचार फिर भी फर्जी भुगतान और चुप्पी साधे जिम्मेदार*
अजब धाम फतेहपुर।। दमोह जिले की सबसे भ्रष्ट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में भ्रष्टाचार थमाने का नाम नहीं ले रहा है उस पर विडम्बना ये कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पूर्व में दमोह सांसद रहे चुके हैं और लगातार दमोह जिले का दौरा करते हैं उसके बाद भी पंचायत में पदस्थ अमला खुले आम भ्रष्टाचार करता है और जिला पंचायत में बैठे जिम्मेदार अधिकारी उस भ्रष्टाचार का मौन समर्थन करते हैं ग्रामीण विकास विभाग करोड़ से ज्यादा का घोटाला होने के बाद बिना प्रशासनिक स्वीकृति की सड़कों पर लाखों रुपए का भुगतान कर दिया गया ।।
*यह पूरा मामला दमोह जिले के अंतर्गत बटियागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत पौड़ी फतेहपुर का है*
*इन निर्माण कार्यों में हुई भ्रष्टाचारी*
1. सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्टांप शुल्क राज्य स्तर राशि 25 लाख जिसमें गुणवत्ताहीन मटेरियल का उपयोग किया गया
2. चबूतरा शह सेट निर्माण कार्य भागीरथ पटेल के घर के पास जिसकी राशि 350000 निकालकर आहरण की गई धरातल पर कोई कार्य नहीं किया गया
3. सीसी सड़क निर्माण कार्य सह नाली निर्माण कार्य जो मुख्य मार्ग से भागीरथ पटेल एवं बुद्दे पटेल के घर की ओर पिपरिया घनश्याम में किया गया जो अधूरा छोड़ दिया गया और राशि आहरण कर ली गई
4. पुलिया निर्माण कार्य रामलाल कुशवाहा के घर के पास नहीं किया गया और राशि आहरण कर ली गई
पौड़ी फतेहपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कालिख पुता बैठा है पंचायत में उप यंत्री सरपंच सचिव मिलकर लाखों का गोलमाल कर जाते हैं और जिला पंचायत में जांच के नाम पर दोषियों से वसूली कर ली जाती है पौड़ी फतेहपुर पंचायत ग्रामीणों का कहना है की निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए l













































