Home » अपराध » Mp » ???? दीपावली मिलन समारोह में हुआ तुलसी पूजन एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम ????

???? दीपावली मिलन समारोह में हुआ तुलसी पूजन एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम ????

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

???? दीपावली मिलन समारोह में हुआ तुलसी पूजन एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम ????

स्थान: श्री शिव साई मंदिर, बेलाताल टापू
आयोजन: श्री शिव साई सेवा भाव परिवार

दमोह में आज पवित्र कार्तिक मास के शुभ अवसर पर श्री शिव साई मंदिर, बेलाताल टापू में दीपावली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माता–बहनों द्वारा तुलसी पूजन विधि-विधान से किया गया। पूजन के बाद सौभाग्य सामग्री अर्पित कर सभी भक्तों और कतकारियों में वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत माता–बहनों के मधुर भजन गायन से हुई, जिनकी सुरमयी प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। इसके पश्चात बाहर से पधारी ग्वाल बाल मंडली ने मनमोहक दिवारी नृत्य प्रस्तुत किया। बुंदेलखंड की लोक परंपरा का प्रतीक मोनिया नृत्य, जो दीपावली के पर्व पर विशेष रूप से किया जाता है, ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों के साथ आगंतुक अतिथियों ने भी नृत्य में सहभागिता कर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

मंदिर के पुजारी पं. कमलेश्वरानंद जी महाराज ने दीपावली के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार आदि अनादि काल से हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे, तब अयोध्यावासियों ने घी के दीप प्रज्वलित कर प्रभु के स्वागत में हर्षोल्लास व्यक्त किया, तभी से दीपावली पर्व का प्रचलन हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माता–बहनों एवं श्रद्धालु भक्तजनों ने उपस्थिति दर्ज की। सभी ने मिलकर भक्ति, प्रेम और उमंग के साथ दीपावली का यह पावन पर्व मनाया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This