Home » अपराध » Mp » विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता की पेंटिंग का निरीक्षण

विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता की पेंटिंग का निरीक्षण

विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता की पेंटिंग का निरीक्षण

दमोह। उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा आयोजित विधायक पेंटिंग प्रतियोगिता के तहत पीएम उत्कृष्ट पीजी महाविद्यालय की दीवार पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग का निरीक्षण भाजपा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने किया।
निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र चौरसिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है केवल उन्हें सही मंच देने की। संस्था द्वारा आयोजित यह पहल विद्यार्थियों की कला को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अरूण सोनी, महेंद्र अहिरवार, उपाध्यक्ष देवल कटारिया, आशीष राय, नगर मंत्री राहुल पाठक, मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह घोषी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर पेंटिंग प्रस्तुत की, जिनमें स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित कई संदेश शामिल थे।

संस्था ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को अवसर प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This