Home » अपराध » Mp » कलेक्टर कोचर ने ग्राम बांसाकला की पानी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए कार्यपालन यंत्री को कहा समय सीमा में हो जाये निराकरण

कलेक्टर कोचर ने ग्राम बांसाकला की पानी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए कार्यपालन यंत्री को कहा समय सीमा में हो जाये निराकरण

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

कलेक्टर कोचर ने ग्राम बांसाकला की पानी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए कार्यपालन यंत्री को कहा समय सीमा में हो जाये निराकरण

दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज भ्रमण के दौरान ग्राम बांसा कला पहुंचे। यहां ग्राम वासियों ने कलेक्टर से पेयजल समस्या के संबंध में अवगत कराते हुए कहा कि यहां पानी की बहुत समस्या है, इसका आप निराकरण करवा दें।

कलेक्टर कोचर नें तत्काल कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को फोन लगाया और यहां की समस्या के बारे में चर्चा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री और ग्राम वासियों की

कलेक्टर ने अपने मोबाइल से माइक ओपन कर उनकी बात कराई, उनकी समस्याएं अधिकारी ने भी सुनी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि एक माह के अंदर यहां की पानी की समस्या का निराकरण सुनिश्चित कर लिया जाएगा,

इस पर लगातार काम चल रहा है। कलेक्टर ने कहा यहा जो भी समस्या है, तत्परता से उनका निराकरण किया जायें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This