Home » अपराध » Mp » कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दमोह। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनु मिश्रा ने आज एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों की मदद की। जानकारी के अनुसार, मनु मिश्रा बिशना खेड़ी गांव से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें जाहर सिंह (बिश्नखेड़ी), सूरज सिंह और उनकी मां हरि बाई (निवासी इमलिया) सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले।

स्थिति की गंभीरता समझते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना किसी हिचकिचाहट के तीनों घायलों को अपने वाहन से जिला चिकित्सालय दमोह पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर मिली इस सहायता से घायलों को बड़ी राहत मिली और घटना के बाद मनु मिश्रा की यह संवेदनशील भूमिका सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This