Home » अपराध » Mp » हटा विधानसभा के पटेरा तहसील की ग्राम पंचायत सतारिया SIR में 100% कार्य पूरा, पूरी टीम सम्मानित

हटा विधानसभा के पटेरा तहसील की ग्राम पंचायत सतारिया SIR में 100% कार्य पूरा, पूरी टीम सम्मानित

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हटा विधानसभा के पटेरा तहसील की ग्राम पंचायत सतारिया SIR में 100% कार्य पूरा, पूरी टीम सम्मानित

दमोह/पटेरा (हटा विधानसभा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत सतारिया ने अपने क्षेत्र में 100% कार्य पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

सुपरवाइजर नीरज चौरसिया के कुशल मार्गदर्शन में बी.एल.ओ. चंदा पांडे, उत्तम पटेल तथा सहायक बी.एल.ओ. गुलजार सिंह राजपूत ने घर–घर सर्वेक्षण एवं मतदाता सूची सत्यापन के कार्य को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया।

कार्य की पारदर्शिता, तत्परता और टीमवर्क को देखते हुए अधिकारियों द्वारा सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। टीम के इस योगदान से निर्वाचन तैयारियों को मजबूती मिली है और पंचायत सतारिया ने पूरे क्षेत्र के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This