Home » अपराध » Mp » **नवागत टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप**

**नवागत टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप**

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हिंडोरिया से शुजात खान की रिपोर्ट

**हिण्डोरिया पुलिस का अवैध शराब व सट्टा पर बड़ा अभियान**

**नवागत टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप**

दमोह/हिण्डोरिया। थाना प्रभारी का पदभार संभालते ही नवागत टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय ने क्षेत्र में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह लगातार की जा रही कार्रवाई आमजन में पुलिस के प्रति दोबारा विश्वास जगाने में प्रभावी साबित हो रही है।

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान—

संतोष पटेल, निवासी हिण्डोरिया से
20 पाव देशी शराब, कीमत लगभग ₹2,000

विकास शिवहरे से
24 पाव देशी शराब, कीमत लगभग ₹2,400

भगवत साहू से
43 पाव देशी शराब, कीमत लगभग ₹4,300

कुल मिलाकर पुलिस ने कई लीटर देशी शराब जब्त कर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

सट्टा पर्ची काटते दो युवक गिरफ्तार

इसी कार्रवाई के तहत नगर में दो युवकों को सट्टा पर्ची काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिन पर जुआ/सट्टा अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

जनता ने की कार्रवाई की सराहना

हिण्डोरिया क्षेत्र के जागरूक नागरिकों और संभ्रांत जनों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस अभियान की पहुंच इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने वाले तथाकथित ‘बड़ी मछलियों’ तक भी हो, ताकि क्षेत्र में पूरी तरह कानून-व्यवस्था स्थापित हो सके।

टीआई उपाध्याय का बयान

टीआई धर्मेन्द्र उपाध्याय ने स्पष्ट कहा है कि अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This