Home » अपराध » Mp » *कोतवाली पुलिस ने बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस*

*कोतवाली पुलिस ने बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*कोतवाली पुलिस ने बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस*

*चाकूबाज तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

*अपराधियों में भय का माहौल कोतवाली पुलिस की हो रही प्रशंसा*


दमोह चैनपुरा में बुधवार को शराब के नशे में पांच से ज्यादा बदमाशों ने चाकू-कैंची लहराकर दहशतगर्दी की थी। और कन्याशाला के बाहर खड़ी महिलाओं तक को अभद्र गालियां सुननी पड़ीं। विरोध करने पर पवन पटेल पर हमला कर दिया गया। जिसके बाद वार्ड वासियों में कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी मौके पर पकड़ा लिया था और शेष आरोपी भाग निकले थे।

कोतवाली पुलिस ने बदमाशों का निकाला पैदल जुलूस गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में 3 आरोपियों को दबोच लिया। जिसके बाद कोतवाली TI मनीष कुमार और बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने टीम के साथ तीनों का कोतवाली से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला।

रास्ते भर अपराधियों से नारे लगवाए गए—“अपराध करना पाप है, न्यायालय हमारी बाप है”। वहीं राहगीरों ने यह नजर खुली आंखों से देखकर बदमाशों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की सराहना की।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

*अपराधियों में भय का माहौल कोतवाली पुलिस की हो रही प्रशंसा*

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This