Home » अपराध » Mp » *दमोह कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य*

*दमोह कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*दमोह कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध विस्फोटक सामग्री सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, दो हथगोले बरामद*

*दमोह कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य*


दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 02 नग अवैध हथगोले बरामद किए हैं। इसके साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में एक अलग पुलिस टीम गठित की गई थी।

दिनांक 03 दिसंबर 2025
स्थान — सीताबहावली बायपास रोड, दमोह
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर खड़े हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से
02 नग अवैध हथगोले (विस्फोटक पदार्थ) बरामद किए।
बरामद हथगोले की अनुमानित कीमत 2000 रुपये बताई गई है।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. रज्जाक खान पिता शेख इसाद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी बजरिया वार्ड नं. 05 दमोह

2. टप्पे उर्फ आशिक पिता बाबू खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी चैनपुरा बजरिया वार्ड नं. 05 दमोह

3. जमीद शाह पिता भूरे फकीर शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी बजरिया वार्ड नं. 05 दमोह

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में
अपराध क्रमांक 958/2025
धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कार्रवाई में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी:

सउनि राकेश पाठक – प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र बजरिया दमोह
प्रधान आरक्षक 158 अभिषेक चौबे प्रधान आरक्षक 770 महेन्द्र आरक्षक 106 योगेन्द्र यादव

तीनों अपराधी किसी गम्भीर घटना को अंजाम देने वाले थे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात को टालना संभव हुआ ।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This