Home » अपराध » Mp » *फांसी लगाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की*

*फांसी लगाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

हिंडोरिया से सुजात खान की रिपोर्ट

*फांसी लगाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू की*

दमोह।
हिण्डोरिया नगर के डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड में सोमवार सुबह एक 21 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिफा अंजुम, पिता आरिफ़ खान, उम्र 21 वर्ष ने सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अपने कच्चे मकान की म्यारी से फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रामकुमार सिंह एवं आरक्षक दीपचंद मौके पर पहुँचे और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा।
पीएम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

हिण्डोरिया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This