Home » अपराध » Mp » *सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस की पाठशाला, 200 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

*सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस की पाठशाला, 200 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस की पाठशाला, 200 छात्र-छात्राओं को किया जागरूक*

दमोह।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना प्रभारी यातायात श्री दलवीर सिंह मार्को द्वारा मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 200 छात्र-छात्राएं एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

इस दौरान विद्यार्थियों को दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, 18 वर्ष से कम आयु में बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, रैश ड्राइविंग से बचने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने तथा आपातकालीन वाहनों को हमेशा रास्ता देने की समझाइश दी गई।

साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में नजदीकी अस्पताल अथवा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाकर सहायता करने के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीके एवं यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट्स का वितरण किया गया। पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This