Home » अपराध » Mp » *अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

*अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—

*अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

दमोह। जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दमोह कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक 22 वर्षीय युवक को अवैध कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय किया।

7 फरवरी 2026 को मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रमन चौबे (पिता लक्ष्मीप्रसाद चौबे) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामग्री जब्त की
* 01 देशी कट्टा (12 बोर) और 01 जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹5,000)

* 01 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इन आधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्र.आर. अभिषेक चौबे, देवेन्द्र रैकवार, अजित दुबे, महेश यादव और आरक्षक नरेन्द्र पटेरिया, ब्रजेन्द्र मिश्रा एवं आकाश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This