—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज़ दमोह—
*मायसेम सीमेंट फैक्ट्री द्वारा सीएसआर के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण*
दमोह जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत स्थित मायसेम सीमेंट फैक्ट्री द्वारा 10 फरवरी 2026 को सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, ग्राम नेंगुआ में अध्ययनरत कक्षा 3 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री, पानी की बोतल एवं टिफिन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मायसेम सीमेंट फैक्ट्री की ओर से माइंस हेड श्री अजय खरे, श्री अरविंद श्रीवास्तव, श्री आलोक तिवारी एवं श्री निशांत चौरसिया उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्रीमती सरोजिनी बलराम यादव, सचिव श्री दशरथ पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक श्री द्वारका मिश्रा, श्री राजेंद्र प्यासी, श्री अंकित प्यासी, श्री सरोज प्यासी एवं शिक्षिका सुश्री सुरभि मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत एवं विद्यालय स्टाफ ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सीएसआर कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मायसेम सीमेंट फैक्ट्री द्वारा किया गया यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।







