Home » अपराध » Mp » *मायसम सीमेंट की पहल से बदली शासकीय प्राथमिक शाला जगथर की सूरत*

*मायसम सीमेंट की पहल से बदली शासकीय प्राथमिक शाला जगथर की सूरत*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*मायसम सीमेंट की पहल से बदली शासकीय प्राथमिक शाला जगथर की सूरत*

*सीएसआर के तहत कराया गया जीर्णोद्धार, बच्चों को मिला बेहतर शैक्षणिक माहौल*

दमोह/नरसिंहगढ 7 मार्च 2026
शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मायसम सीमेंट (हीडलबर्ग मैटेरियल्स) की नरसिंहगढ़ यूनिट द्वारा ग्राम जगथर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का पूर्ण जीर्णोद्धार कर उसका कायाकल्प कर दिया गया है।

कंपनी के इस प्रयास से विद्यालय का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और विद्यार्थियों को बेहतर व सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सका है। कंपनी द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से स्कूल भवन की मरम्मत, परिसर में आधुनिक पेवर टाइल्स युक्त सुरक्षित पहुंच मार्ग (पाथवे) का निर्माण तथा दीवारों का आकर्षक रंग-रोगन कराया गया है। इन कार्यों के बाद विद्यालय का परिसर पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायक दिखाई दे रहा है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मायसम सीमेंट द्वारा दमोह जिले में शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा, बुनियादी ढांचा विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

विद्यालय भवन का पूर्ण जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण।

परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पेवर टाइल्स युक्त मार्ग का निर्माण।

स्वच्छता और बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान।

ग्राम जगथर के ग्रामीणों और शाला परिवार ने कंपनी की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This