—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बूंदा बहू मंदिर परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन*

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा स्थानीय बूंदा बहू मंदिर परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर फाग गीतों, गुलाल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महिला शक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एकता विश्वकर्मा एवं जिलाध्यक्ष रूपा विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं में आत्मविश्वास, एकता और समाज सेवा की भावना को बल मिलता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, बाल कल्याण सदस्य रश्मि वर्मा, क्वीन ब्यूटी पार्लर संचालिका अल्का मिश्रा, आशू स्वर्णकार सहित समाज की कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कविता, रवीता, रूबी, भारती, निशा, प्रियंका, आरती, दीपा, सोमा, नीता, पूजा, रेखा, संगीता, डॉ. संगीता, कृष्णा, स्वाति, गुड़िया, उमा, ज्योति, आशा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ। इस दौरान बूंदा बहू मंदिर के पुजारी श्री रामेश्वर दास महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।












































