Home » अपराध » Mp » *ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*

*ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*

*ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं- राज्यमंत्री श्री लोधी*

*ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*

*ग्राम बम्होरी (पांजी) में 65 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित*

*उप-स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण, राज्यमंत्री श्री लोधी ने क्षेत्रवासियों को किया समर्पित*

दमोह : 09 मार्च 2026
यह उप-स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम बम्होरी सहित आसपास के कई ग्रामों के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। अब स्थानीय ग्रामीणों को सामान्य उपचार, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने ग्राम बम्होरी (पांजी) में नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पण के दौरान व्यक्त किये।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह उप-स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आने वाले समय में जनस्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सांसद प्रतिनिधि मूरत सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार मोदी, संत कुमार पाल, भारत सिंह लोधी, विनीता कुलस्ते, परम सिंह, दीपक नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This