Home » अपराध » Mp » *अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मातृशक्ति का सम्मान*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मातृशक्ति का सम्मान*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं मातृशक्ति का सम्मान*


दमोह : 09 मार्च 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार 8 मार्च को वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल ने की, जबकि रमन खत्री एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर में फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर तहमीना तथा ज्योति अहिरवाल (वार्ड आया) ने सक्रिय रूप से सेवाएँ दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की सच्ची शक्ति वह महिलाएँ हैं जो निस्वार्थ सेवा और समर्पण से दूसरों के जीवन में उम्मीद और सहारा बनती हैं।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में नर्सिंग ऑफिसर मिनी, नर्सिंग ऑफिसर लता पंचशील, फार्मासिस्ट प्रज्ञा खरे, एएनएम नीतू जाटव एवं सफाई कर्मचारी ममता खरारे शामिल रहीं। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि जब महिलाओं के कार्य और योगदान को सम्मान मिलता है, तभी समाज में समानता, संवेदनशीलता और प्रगति की मजबूत नींव तैयार होती है। कार्यक्रम का मंच संचालन अस्पताल प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। अंत में रेड क्रॉस सोसायटी के वीरेंद्र असाटी एवं जिला अस्पताल के योगेश जाट द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This