Home » अपराध » Mp » *मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया*

*मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया*

—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—

*हटा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 405.58 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, हटा का नाम ‘शिवकाशी’ करने की घोषणा*

दमोह/हटा, 11 मार्च 2026।
मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बेटियां जन्म से लेकर जीवन के अंतिम पड़ाव तक पूजी जाती हैं, वह प्रदेश केवल मध्यप्रदेश है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति हमारे समाज की आधारशिला है और राज्य सरकार बेटियों एवं महिलाओं के समग्र विकास और कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री बुधवार को हटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन सह शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से दमोह जिले के लिए 405 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

**लाड़ली लक्ष्मी योजना से बदली समाज की सोच**

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रदेश में बेहद सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इस योजना के कारण प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार हुआ है और समाज में बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं महिलाओं के जीवन में हर कदम पर सहेली बनकर साथ खड़ी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की खुशहाली में ही प्रदेश की खुशहाली निहित है।

**एचपीवी वैक्सीन लेने वाली बेटियों को दिए प्रमाण पत्र**

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू हुए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान का उल्लेख करते हुए माताओं और बहनों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हटा क्षेत्र की एचपीवी वैक्सीन का डोज लेने वाली आठ बेटियों को मंच से प्रमाण पत्र प्रदान किए और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए।

*405 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

*मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें*

*लगभग 232 करोड़ रुपये की लागत से हटा से गैसाबाद–सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के 73 किलोमीटर मार्ग का टू-लेन उन्नयन एवं चौड़ीकरण*

*74 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से मड़ियादो से बर्धा किशनगढ़ सड़क निर्माण कार्य*

*48 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से मड़ियादो से रजपुरा मार्ग निर्माण*

जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

**हटा का नाम होगा “शिवकाशी**

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हटावासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हटा का नाम बदलकर “शिवकाशी” रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हटा श्री 1008 देवश्री गौरीशंकर की पावन नगरी है, इसलिए इसे शिवकाशी के नाम से जाना जाएगा।

**क्षेत्र के लिए कई नई सौगातें**

*मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं—*

हटा में नया आईटीआई भवन बनाया जाएगा*

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.280414; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.074593; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 388.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;zeissColor: bright;
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
shaking: 0.074593; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 234.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 49;zeissColor: bright;

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; shaking: 0.024972; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0010,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 224.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;zeissColor: bright;

*
*नया सर्वसुविधायुक्त नगर पालिका भवन और भव्य गीता भवन का निर्माण होगा”

*हटा के महाविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन संकाय शुरू किए जाएंगे*

*शासकीय पीएमश्री महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में इंडोर ऑडिटोरियम का निर्माण होगा*

*पटेरा में नया महाविद्यालय खोला जाएगा*

*मड़ियादो और देवरी फतेहपुर में नया हायर सेकेंडरी भवन बनाया जाएगा*

*तेंदूखेड़ा में तारादेही तिराहे से चौरई तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण*

*तेंदूखेड़ा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में सीसी रोड निर्माण*

*गहरा से चौपरा-सिमरी तक मार्ग का चौड़ीकरण*

मुख्यमंत्री ने कहा कि दमोह जिले में औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

**केन-बेतवा लिंक परियोजना से बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर**

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। इससे हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जिसमें पिछले दो वर्षों में ही लगभग 10 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

**जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत**

कार्यक्रम में हटा विधायक उमा देवी खटीक ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रथम हटा आगमन पर क्षेत्र को 405 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्यमंत्री लखन पटेल दमोह विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This