—प्रधान संपादक पंडित संदीप शर्मा एमपी अपडेट न्यूज दमोह—
*थाना पटेरा पुलिस द्वारा की गयी चार नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी*
दमोह पुलिस अधीक्षक महोदय श्रुतकीर्ती सोमवंशी जी के निर्देशन में एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया जी व श्रीमान एस.डी.ओ.पी. हटा सौरभ त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में कार्यवाही तत्परता से की गयी,
जो प्रार्थी द्वारा चार बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पर थाना पटेरा में अप.क्रं. 90/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो वरिष्ठ अधिकारी के आदेश–निर्देश पर तत्परता से कार्यवाही की गयी ।
उक्त चारो नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के अंदर दिनांक 14.03.26 को तलाश पतासाजी कर दस्तयाब की जाकर उनके परिजनों को सुपुर्द की गयी।
शेष वैधानिक कार्यवाही जारी है।
मामले में उप.निरी. संतोष सिंह द्वारा अपराध विवेचना के दौरान नाबालिग चार बालिकाओ की दस्तयाबी कार्यवाही में सफलता प्राप्त की। जो हमराह आर. 788 ब्रजेश , आर. चालक सतीश गुरु , आर. 303 सुरेश लोधी , म,आर. 685 रानी , सायबर सेल दमोह से प्र.आर. सौरभ , प्र.आर. राकेश , आर. मयंक दुबे का सराहनीय योगदान रहा।











































